खेत की सिंचाई कर रहे किसान नरेंद्र चतुर्वेदी को नाग-नागिन के जोड़े ने डस लिया। ग्रामीणों ने दोनों सांपों को मार दिया, लेकिन असली हैरत तब हुई जब परिजन घायल किसान के साथ मरे हुए सांपों को भी डिब्बे में रखकर जिला अस्पताल पहुँच गए। परिजनों का मानना था कि सांपों को देखकर डॉक्टर सही एंटी-वेनम दे सकेंगे। अस्पताल में मरे हुए सांप देखकर मेडिकल स्टाफ दंग रह गया।