गया टाउन सीडी ब्लॉक: SSP सुशील कुमार ने पुलिस लाइन स्थित संयुक्त भवन का किया निरीक्षण, सिटी एसपी कोटा किरण कुमार भी साथ थे
गयाजी एसएसपी सुशील कुमार एवं सिटी एसपी कोटा किरण कुमार द्वारा आज शनिवार को पुलिस लाइन स्थित संयुक्त भवन का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस केंद्र के सिपाही बैरक, ग्राउंड की साफ-सफाई व्यवस्था एवं चारदीवारी निर्माण कार्य का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 7 फरवरी शनिवार की दोपहर 3:30 में SSP सुशील कुमार ने दी है।