जगदलपुर: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर में 11वीं के छात्र की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
जगदलपुर में करीतगांव के आत्मानंद स्कूल में कक्षा 11 वी में पढ़ने वाले छात्र को गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने ठोकर मार दी। इस हादसे में जहां एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरा छात्र घायल हो गया। आसपास के अलावा पीछे से आ रहे छात्रों ने घायल को अस्पताल पहुँचाया, जबकि शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया।