मढ़ौरा: सेमलसराय में फुसनुमा घर में लगी आग, दो झुलसे, हज़ारों का नुकसान
Marhaura, Saran | Apr 21, 2026 प्रखंड के सेमलसराय स्थित एक फुसनुमा घर में अचानक आग लगने से दो लोग झुलस गये जबकी हजारों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा। मंगलवार की दोपहर एक बजे पीड़ित शोभा कुमारी ने बताया कि उनके परिवार के असर्फी राय के फुसनुमा घर जले है जिसमें प्रकाश कुमार व सुमन कुमारी झुलस गये । इस दौरान आगलगी में मवेशी, कपड़े ,अनाज एवं अन्य किमती समान जलकर राख हो गये।