पलवल: गांव पातली में दो चोरों ने किसान की पानी की मोटर की चोरी, पुलिस ने किया केस दर्ज
Palwal, Palwal | Jun 9, 2024 किसान सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह खाना खाकर खेतो पर वापस जा रहा था। तो उसने 2 लड़को को बाइक पर कट्टे में कुछ ले जाते हुए देखा। जब वह अपने ट्यूबेल पर पहुंचा तो देखा कि उसकी मोटर को पहले ही चोरी किया जा चुका है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।