नरपतगंज: बेला बॉर्डर के समीप एसएसबी व पुलिस ने 205 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे बेला बॉर्डर के समीप गुरुवार को एसएसबी व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 205 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया। जहां आवश्यक पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कराया गया।