नरपतगंज: नरपतगंज कॉलेज के समीप एन एच पर अनियंत्रित ट्रक ने मारी पलटी, दो लोग घायल
नरपतगंज फारबिसगंज एनएच के नरपतगंज कॉलेज के समीप गुरुवार को अनियंत्रित आमलोड ट्रक पलटी मार दिया। जिस घटना में दो चालक घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया। वही घंटो एक साइड सड़क अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर थाना लाया।