फतेेहपुर: प्लॉट दिलाने के नाम पर डॉक्टर से ₹5 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी, 4 पर केस दर्ज
बाराबंकी के फतेहपुर में प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।