अमरपुर: जंगल में गूंजने लगी गोलियों की आवाज... बलिया डबल मर्डर के आरोपी ने पुलिस को ही बना लिया निशाना।
Amarpur, Banka | Jul 11, 2026 तड़के जंगल में गूंजने लगी गोलियों की आवाज... बलिया डबल मर्डर के आरोपी ने पुलिस को ही बना लिया निशाना!" सुबह का वक्त था... बलिया जंगल में पुलिस की टीम पहुंची थी, लेकिन कुछ ही देर में वहां ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। जिस आरोपी को पुलिस हथियार बरामदगी के लिए लेकर पहुंची थी, उसी ने अचानक पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं।