सिकंदरा: सिकंदरा में विद्युत विभाग की लापरवाही से लाइनमैन की गई जान, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा; मांगें पूरी होने पर हुआ अंतिम संस्कार
जफरापुर उपकेंद्र में तैनात एसएसओ की लापरवाही ने एक और जान ले ली।शटडाउन लेने के बावजूद लाइन में करंट दौड़ने से खंबे पर चढ़े संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। लाइनमैन की मौत से बिजली विभाग के कर्मचारियों में नाराजगी है। अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी महेंद्र सिंह जफरापुर उपकेंद्र में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे।वह गुरुवार को 11:30 बजे के करीब शटडाउन लेकर ऊमर