झाझा: बरमसिया में भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण का आयोजन किया, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर
Jhajha, Jamui | Apr 4, 2026 शनिवार को दोपहर 1 बजे बरमसिया गांव में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता दक्षिणी मंडल अध्यक्ष शम्भूनाथ प्रजापति ने की। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को भाजपा का इतिहास, संगठन की कार्य पद्धति, परिवार विस्तार अभियान, बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियां और आईटी सेल की भूमिका की जानकारी दी