फुलवारी: फुलवारी के गुगली रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग
Phulwari, Patna | May 24, 2024 फुलवारी के सुशील प्लाजा सिनेमा हॉल स्थित गुगली रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे तेज होती गई आग की लैपटे इतनी तेज थी कि रेस्टोरेंट का आगे का हिस्सा पूरी तरह से जलकर राख हो गया। वहीं जिसकी सूचना फुलवारी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचे फुलवारी पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबु पाई।