फुलवारी: फुलवारी के अनीसाबाद मोड़ के पास बाइक और कार की टक्कर में बाइक चालक जख्मी
Phulwari, Patna | May 23, 2024 फुलवारी के अनीसाबाद मोड़ के पास एक अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं जख्मी बाइक चालक को स्थानीय लोगों के द्वारा नजदीकी क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि जख्मी युवक खगौल के रहने वाले हैं जो कि अपने निजी काम से पटना से लौट रहे थे इसी दौरान यहां हादसा हुई।