कानपुर: रावतपुर स्थित रामलाल आरोग्य धाम हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन, जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ
रावतपुर स्थित श्री रामलला आरोग्यधाम हॉस्पिटल का शुभारंभ रविवार को हुआ। उद्घाटन के मौके पर पहले दिन एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अस्पताल की ओपीडी सेवा विस्तार एवं डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने धन्वंतरि जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया।