कानपुर: कुरसौली नहर मे डूबा लैब इंस्ट्रक्टर,24 घंटे से पुलिस कर रही तलाश,लगाई गई पीएसी
बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरसौली नहर में पुल के पास इंजीनियरिंग कॉलेज का लैब इंस्ट्रक्टर डूब गया। पिछले 24 घंटे से गोताखोरों की मदद से पुलिस डूबे हुए लैब इंस्ट्रक्टर की तलाश कर रही है थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीएसी भी अपने स्टीमर के साथ नहर के तेज बहाव में युवक को तलाश कर रही है। मौके पर आसपास के गांव के लोग और परिजन भी मौजूद है।