कानपुर: ब्रांडेड कंपनियों के मसालों में मिली जानलेवा बैक्टीरिया, नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर दर्ज होगा मुकदमा
यूपी के कानपुर में फोरेंसिक लैब से आई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ब्रांडेड कंपनियों के सब्जी मसालों में जानलेवा बैक्टीरिया पाई गई है। बीते दो मई को खाद्य सुरक्षा एंव औषधि विभाग ने शहर भर से मसालों के 33 सैंपल लिए थे। इसके बाद सैंपल को जांच के लिए हरियाणा स्थित लैब भेजा गया था। हरियाणा लैब से आई रिपोर्ट ने सभी को परेशान कर दिया है।