कानपुर: पनकी थाने में तैनात सिपाही ने डेढ़ साल पहले बच्चे की आर्थिक मदद की थी, मिलने पर भावुक होकर लगाया गले
कानपुर में डेढ़ साल पहले पनकी थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने एक मासूम बच्चे की आर्थिक मदद की थी। इसके बाद कॉन्स्टेबल का ट्रांसफर नौबस्ता थाने में हो गया था। तब से मासूम बच्चा कॉन्स्टेबल को ढूंढ रहा था। अक्सर पनकी थाने के गेट पर जाकर देख कर लौट आता था। लेकिन कॉन्स्टेबल राजवीर उसे कही नहीं दिखते थे। रविवार को सिपाही के मिलने पर दोनों भावुक हो गए।