लवकुशनगर: लवकुशनगर में युवक की गला रेतकर हत्या, कोर्ट के पास वारदात से फैली दहशत
Lavkush Nagar, Chhatarpur | May 24, 2026
लवकुश नगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात करीब 11 से 12 बजे एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। न्यायालय परिसर के पास 23 वर्षीय केके गुप्ता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और परिवार में मातम का माहौल है।