मंझनपुर: मंझनपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मंझनपुर में अपना वोट कास्ट करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि कौशांबी लोकसभा सीट में 1100 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो चुका है। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है।