कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने भूरा गांव निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया, लगभग ₹33 लाख की स्मैक व चोरी की स्कूटी बरामद
Kairana, Shamli | May 13, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात एसआई यशपाल सिंह सोम टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाए हुए थे। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कूटी को रोक लिया। जांच में स्कूटी चोरी की पाई गई, जिस पर मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 164 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी गांव भूरा का रहने वाला है।