उज्जैन शहर: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया रविवार को महाकाल मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। उन्होंने नंदी के पास बैठकर भगवान भोलेनाथ के समक्ष प्रार्थना की। पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ उनकी पूजा संपन्न कराई। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।