गया टाउन सीडी ब्लॉक: स्टेशन रोड में फायर सेफ्टी को लेकर फायर विभाग की टीम ने किया ऑडिट,अग्नि सुरक्षा में कमी मिलने कर होटल को दिया नोटिस
अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए गया अग्निशमन विभाग लगातार निरीक्षण अभियान चला रहा है। इसी क्रम में गया अग्निशमालय अंतर्गत सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने शहर स्टेशन रोड स्थित होटल पृथ्वी का निरीक्षण गुरुवार की दोपहर 1 बजे किया गया।