सीतापुर: सीतापुर में खून के सौदागरों का काला कारनामा, मंदबुद्धि किशोर को बहला-फुसला कर निकाला गया 2 यूनिट खून
नगर के मुंशीगंज इलाके में रहने वाले 17 वर्ष के मंदबुद्धि किशोर को बहला फुसला कर कोतवाली देहात इलाके के हुसैनगंज में एक प्राइवेट ब्लड बैंक सेंटर में ले जाया गया जिसके बाद खून के सौदागरों ने उसका दो यूनिट खून निकाल लिया गया मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की परिवार ने मामले में CMO सीतापुर कार्यालय जाकर न्याय की गुहार लगाई है।