चाचौड़ा: पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी ने की आपराधिक मामलों की जिला स्तरीय जनसुनवाई, सभी थाना क्षेत्र से आए फरियादी
Chachaura, Guna | Jun 23, 2026 गुना पुलिस कंट्रोल रूम में 23 जून को पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने आपराधिक मामलों की जिला स्तरीय जनसुनवाई की। जिले के सभी थाना क्षेत्र से आए आवेदकों को सुना, वस्तुस्थिति की जानकारी ली। संबंधित क्षेत्र के राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी को समय सीमा में निष्पक्ष वैधानिक समाधान के निर्देश दिए गए।