उरई: एसपी और डीएम ने विकास भवन सभागार में उद्योग बंधुओं संग की बैठक, दिए दिशा निर्देश
Orai, Jalaun | Aug 29, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विकास भवन सलाहकार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे व पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने जिले के उद्योग व्यापारियों के साथ बैठक की, वहीं बैठक के दौरान उनकी समस्याओं को सुना और बाजारों में लोगों की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए गए साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए गए है।