बीना: ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत, इंडस्ट्रियल एरिया के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा
Bina, Sagar | Jul 11, 2026 महिला रेलवे लाइन पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। ट्रेन गार्ड ने तुरंत ट्रेन रोककर फर्स्ट एड बॉक्स से उपचार शुरू किया, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही बिना थाना प्रभारी टीम मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक सुनील ठाकुर और आरक्षक गोपाल ने रात 9 बजे पंचनामा कार्रवाई पूरी की।