महोबा: पसवारा के पास हादसे में भाई की अर्थी उठी, बहन की डोली से पहले हुई सगे और ममेरे भाई की मौत
Mahoba, Mahoba | May 12, 2026 तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दुल्हन के सगे भाई रामनरेश और ममेरे भाई नवाब की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक शादी समारोह के लिए जनरेटर का डीजल लेने महोबा जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।