महागामा: धोबियाचक गांव में नाला न होने से सड़क पर जलजमाव, लोग परेशान, ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल
Mahagama, Godda | Apr 18, 2026 महागामा प्रखंड के हनवारा पंचायत स्थित धोबियाचक गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी एक गंभीर समस्या बनकर सामने आ रही है। मुख्य सड़क के किनारे नाला नहीं होने के कारण यहां लगातार जल जमाव की स्थिति बनी रहती है। जिससे ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। सड़क पर भरे पानी के कारण आवागमन कठिन हो गया है और लोगों को हर दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है।