माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर के निर्देशानुसार शनिवार को जिले में दो महत्वपूर्ण परीक्षाएँ—राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा (STSE) और नेशनल मिन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS)—कड़ी निगरानी और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं। सबसे पहले STSE परीक्षा का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ में किया गया।