बरेली: फरीदपुर में आईपीएल सट्टे का फुल टॉस, आईफोन, नेपाली सिम और फर्जी खातों के साथ बुकी गिरफ्तार
बरेली के फरीदपुर में पुलिस ने आईपीएल ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ कर ओमेंद्र उर्फ देव सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से नकदी, आईफोन, नेपाली सिम, कई एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए। तीन साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।