गोपालपुर: मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार
खरीक। तुलसीपुर मंडल टोला में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में खरीक थाना पुलिस ने आरोपी उधो मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने ईंट से हमला कर वादिनी व उनके परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया था। इस संबंध में कांड संख्या 117/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।