बेल्थरा रोड: सीयर सीएचसी में बाहर से चाकू लेकर पहुंचा दामाद, इलाज के दौरान ससुर पर किया जानलेवा हमला, उभांव पुलिस ने लिया हिरासत में
उभांव थाना क्षेत्र के सीएचसी सीयर में रविवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घरेलू विवाद के बाद आरोपी दामाद बसंत कथित तौर पर बाहर से चाकू लेकर सीयर सीएचसी अस्पताल पहुंचा और इलाज के दौरान अचानक अपने ससुर हीरालाल के पेट में ताबड़तोड़ वार कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी वंदना भी घायल हो गई। हमले के बाद आरोपी अस्पताल से निकलकर सड़क पर चाकू लहराते हुए