कासगंज: कासगंज शहर में धूल भरी आँधी और बारिश से मौसम हुआ सुहाना, बरसात से गर्मी से लोगों को मिली राहत
आँधी के साथ हुई तेज बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश के बाद बड़ी राहत महसूस हुई। बारिश शुरू होते ही बच्चों और युवाओं ने मौसम का आनंद लिया, जबकि किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। बारिश के बाद शहर तापमान गिरकर करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।