सांगोद: दरा-कनवास मुख्य मार्ग पर श्वान से टकराकर बाइक सवार युवक घायल, एंबुलेंस चालक ने परिजनों को सामान सुपुर्द किया
Sangod, Kota | Jul 4, 2026 सांगोद क्षेत्र में दरा–कनवास मुख्य सड़क पर शनिवार को सांय करीब 4बजे एक सड़क हादसा हो गया। किशोर सागर हनुमान मंदिर के पास अचानक एक श्वान बाइक के सामने आ गया। श्वान से टकराने के बाद बाइक सवार जगदीश सुमन, निवासी कालियाखेड़ी, सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कनवास अस्पताल से मौके पर पहुंची।