अमरोहा: अमरोहा में बिजली विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी की, बिजली चेकिंग अभियान से उपभोक्ताओं में मचा हड़कंप
Amroha, Amroha | May 11, 2026 अमरोहा में बिजली विभाग द्वारा बकाया बिलों की वसूली और बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर में चलाए गए इस अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। अभियान के दौरान टीम ने घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की और बकाया बिल जमा कराने के निर्देश दिए।