जांजगीर: पामगढ़ पुलिस ने आम जगह पर शराब पीने वाले आरोपी को नहर पार से किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई
जांजगीर चांपा की पामगढ़ पुलिस ने आम जगह पर शराब पीने वाले आरोप शत्रुहन बंजारे से गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) क के तहत कार्रवाई की है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि , आम जगह पर शराब पी रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी शत्रुहन बंजारे के पास से शराब से भरी शीशी और खाली शीशी सहित अन्य सामग्री को जब्त किया है.