मुरैना नगर: मुरैना कोतवाली थाने से युवक की बाइक चोरी, CCTV कैमरे बंद मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप
मुरैना शहर के सिटी कोतवाली थाना परिसर से गुरुवार दोपहर युवक की होंडा शाइन बाइक रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई। परशुराम कॉलोनी निवासी नितेश शर्मा बाइक खड़ी कर एसपी ऑफिस गए थे, लौटने पर वाहन नहीं मिला। पुलिस ने CCTV खंगाले तो आधे घंटे की रिकॉर्डिंग गायब मिली। युवक ने चोरी की शिकायत दी है, जबकि पुलिस इसे बाइक बदलने का मामला बता रही है।