उधवा: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सुरेन मंडल टोला में छात्र-छात्राओं को मिला स्कूल किट
उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्तर पलाशगाछी पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सुरेन मंडल टोला में मंगलवार को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेहाना बानो ने दर्जनों छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल किट का वितरण किया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेहाना बानो एवं सहायक अध्यापक मोहम्मद तजामुल हक ने छात्र-छात्राओं को स्कूल किट वितरण किया।