मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र में रिटायर्ड सिंचाई कर्मी की गांव के दबंगों ने शराब के नशे में पीट-पीट कर हत्या की, पुलिस ने शव भेजा पीएम के लिए
बिछवा थाना क्षेत्र के गांव दिधौना निवासी रिटायर्ड सिंचाई कर्मी जसकरन सिंह पुत्र नत्थू लाल कि गांव के दबंगों ने शराब के नशे में लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक रिटायर्ड सिंचाई कमी के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।