सलोन: डीह विकासखंड में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सलोन विधायक से फोन पर की वार्ता, वीडियो हुआ वायरल
21:5:2026 को 3:00 रात से डीह विकासखंड के कई गांव में भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सलोन विधायक अशोक कोरी को किया फोन। सलोन विधायक अशोक कोरी ने तत्काल एसडीओ को किया फोन। एसडीओ व सलोन विधायक की वार्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। ग्रामीणों ने बताया घोषित अनियमित कटौती से लोग परेशान हैं ।बिजली विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते।