ऊंचाहार: पट्टी रहस कैथवल के ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया
ऊँचाहार क्षेत्र में बीते बुधवार को आये चक्रवाती तूफान की वजह से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था तहस नहस हो गई थी, हालात इतने खराब है कि, एक सप्ताह बीतने के बाद भी कई ऐसे गाँव है, जहां आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।बुधवार की दोपहर क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गाँव के ललित अम्बेडकर की अगुवाई में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।