डेहरी: डेहरी नगर में तीसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों में मची हड़कंप
Dehri, Rohtas | May 13, 2026 डेहरी नगर में तीसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों में हड़कंप। डेहरी नगर में अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को लगातार तीसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। थाना चौक से आंबेडकर चौक तक प्रशासन ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।