हज़ारीबाग: हजारीबाग मुकुंद गंज के गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में लिंग भेद पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन
प्रशिक्षुओं ने महिला -पुरुष में भेदभाव पर की प्रस्तुति सामाजिक जागरुकता का दिया संदेश हजारीबाग। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के निर्देशानुसार गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में सोमवार को लिंग भेद पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसमें बी.एड. और डीएलएड के छात्रों ने भाग लिया।