करछना: गुंजन ढाबा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, बाइक सवार 3 लोग हुए घायल
चाका ब्लॉक स्थित गुंजन ढाबा के पास बुधवार को रीवा प्रयागराज हाईवे पर मार्ग से गुजर रहा बाइक चालक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एंबुलेंस के माध्यम से तीनों घायलों को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।