उज्जैन शहर: केटीएम शोरूम से नीलगंगा चौराहे तक प्रोजेक्ट में प्रभावितों को दो विकल्प, बेघर नहीं होंगे
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है केटीएम शोरूम से नीलगंगा चौराहे तक चल रहे प्रोजेक्ट में अब प्रभावितों को दो विकल्प दिए गए हैं। वह या तो वे मुआवजा राशि लें या फिर नगर निगम की मल्टी में नया मकान प्राप्त करें।निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने सोमवार मौके पर पहुंचकर रहवासियों से चर्चा की और भरोसा दिलाया कि कोई भी बेघर नही होगा