भदेसर: भदेसर में मौसम का कहर, तेज हवा और बारिश से उड़े टिन शेड, गिरे पेड़ और ढही निर्माणाधीन दीवार
शुक्रवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर क्षेत्र में आज मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह तड़के चली आंधी से कई स्थानों पर टिन शेड उड़ गए और बड़े पेड़ गिर पड़े। भदेसर अस्पताल परिसर में एक विशाल पेड़ धराशायी हो गया। वहीं गोपी खेड़ा में एक निर्माणाधीन मकान की ऊंची दीवार भी ढह गई। हालांकि किसी प्रकार