धमतरी: हसदा में 80 साल की बुजुर्ग महिला ने सल्फास गोली खाकर आत्महत्या की
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिला के ग्राम हसदा निवासी ठेलिया बाई साहू ने 3 जुलाई की रात अपने घर में सल्फास गोली का सेवन कर लिया था। जिसे इलाज के लिए धमतरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 4 जुलाई की रात उसकी मौत हो गई। आज रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उनके परिजन को सौंप दिया है।