टीकमगढ़ जिले के गुढ़ा निवासी शंकर लाल नापित (40) को 4 अप्रैल की शाम अनिल नापित और जमना प्रसाद ने डंडे-पत्थर से पीटा। इलाज के दौरान रविवार रात करीब 12 बजे छतरपुर में उनकी मौत हो गई।जिनके शव का छतरपुर जिला अस्पताल में सोमवार की सुबह 10:30 बजे पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वही पत्नी भी मारपीट में घायल हुई। आरोपी भाई-भतीजा फरार, पुलिस जांच में जुटी है।