कर्वी: चित्रकूट अभिलेखों में फर्जीवाड़े का आरोप, पीड़ित ने डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग की
चित्रकूट के बल्दाऊगंज निवासी मयंक देव पाण्डेय ने शुक्रवार सुबह 11 बजे को डीएम को शिकायत देकर पैतृक संपत्ति की वरासत में अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आदेश के बाद बिना सूचना रिकॉर्ड बदला गया। उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और न्याय की मांग की है।