अमरोहा: अमरोहा पुलिस और न्यायालय को गोकशी के आरोपी दोनों सगे भाई ने आधार कार्ड में पिता का नाम बदलकर किया गुमराह, दोनों गिरफ्तार
Amroha, Amroha | Apr 3, 2026 अमरोहा में गोकशी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दो सगे भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए आधार कार्ड में पिता का नाम बदलकर पुलिस और न्यायालय को गुमराह किया। अमरोहा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मूंडा इम्मा निवासी वसीम व शमूम उर्फ घोड़ा पुत्र अकबर अली उर्फ लल्ला के खिलाफ डिडौली कोतवाली में गोकशी के मामले मुकदमा दर्ज था।